फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः दुर्घटना के बाद लगी आग, कार सवार जिंदा जला, एक युवक जख्मी

Sun, 07 Jul 2019 07:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भीरा रोड पर रविवार की शाम को एक कार जंगल में लगे एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद कार आग का शोला बन गई, जिससे कार में सवार एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। वह आग की चपेट में आने से बच गया, लेकिन हादसे के दौरान चोटें आई हैं।

विज्ञापन


घटना लगभग शाम पांच बजे की है। एक कार मैलानी से भीरा की ओर जा रही थी। इसी बीच भीरा थाना क्षेत्र के वन निगम डिपो के पास कार जंगल में सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकराने के बाद खाई में गिरकर पलट गई और उसमें आग लग गई, जिससे कार में सवार करीब तीस वर्षीय युवक की जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बमुश्किल उसका शव कार से बाहर निकलवाया। 

दूसरा सवार किसी तरह जान बचाकर कार से निकल सका। सूचना पाकर भीरा और मैलानी पुलिस मौके पर पहुंची। भीरा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि जख्मी युवक किसी तरह अपना नाम भरत गर्ग पुत्र श्रीकांत निवासी जाठवान थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर बता सका है। इसके अलावा वह कुछ भी नहीं बता पा रहा है। उसकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। उसकी उम्र करीब 35 साल है। नाम पता बताने के बाद वह बेहोश हो गया और कार में जलकर मरे अपने साथी का नाम पता नहीं बता सका। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घायल युवक जला नहीं है, बल्कि उसके शरीर में चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी हालत ठीक लग रही है। भीरा के निजी हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया।

युवक के पास से कोई मोबाइल नहीं मिल सका, जिससे उसके परिवार वालों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। लिहाजा बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई। मृतक के शव को सीलकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। सूचना पाकर गोला से पहुची दमकलर्मियों की टीम ने कार में लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन

अनिल कुमार, प्रभारी निरीक्षक-थाना मैलानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें