बरेली। यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 18-19 फरवरी को प्रयागराज में आयोजित 5वीं उप्र स्टेट थ्रोज एंड जंप्स प्रतियोगिता में अंडर-18 बालक वर्ग की शॉटपुट स्पर्धा में जिले के मीत सिंह गिल ने 16.34 मीटर का थ्रो कर रजत पदक प्राप्त किया है। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, बरेली के छात्र मीत सिंह गिल की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रबंधक अंशु गौतम व युजवेंदर सिंह, प्रधानाचार्य राजेश कुमार कृष्णन, सीओओ जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बधाई दी है। इस सफलता के पीछे खेल विभागाध्यक्ष व कोच राम अवतार सिंह, शुभम बालियान का विशेष मार्गदर्शन रहा। इससे पूर्व, मीत दिसंबर में लखनऊ में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स अंडर-17 प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीत चुके हैं।