अयोध्या और वाराणसी के टिकटों को होती है ज्यादा बुकिंग
मेरठ-वाराणसी के बीच यह गाड़ी 783 किमी दूरी 11 घंटे 50 मिनट में तय करती है, जबकि अन्य नियमित ट्रेनें यह दूरी तय करने में 13 से 17 घंटे तय का समय लेती हैं। वाराणसी तक विस्तार के बाद इस गाड़ी में बरेली से लखनऊ के मुकाबले अयोध्या और वाराणसी के लिए टिकटों की ज्यादा बुकिंग हो रही है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि अयोध्या होते हुए वाराणसी तक विस्तार के बाद वंदे भारत को ज्यादा लोकप्रियता मिली है। अब यह गाड़ी घाटे में नहीं है।