अभी किराया तय नहीं है
इसका किराया अभी तय नहीं है, लेकिन वाणिज्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मेरठ-लखनऊ के बीच चेयरकार का किराया 920-930 और एक्जीक्यूटिव श्रेणी में किराया 1590-1610 रुपये तक हो सकता है। ट्रेन का नंबर, किराया और संशोधित समय सारणी सितंबर के पहले सप्ताह जारी किए जाने की उम्मीद है।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 31 अगस्त को चलाई जाने वाली लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारणी जारी कर दी गई है। इसमें कुछ बदलाव संभव है। ट्रेन नंबर, किराया सूची बाद में जारी की जाएगी।