फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ऑनलाइन टास्क पर मुनाफे का झांसा देकर मेडिकल छात्र से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर एमबीबीएस के छात्र से 2.80 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर ठगों की हरकत से तनाव में आए छात्र ने बारादरी थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गुजरात के जिला उदयपुर निवासी सानिध्य राठौर शहर के निजी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढा़ई कर रहे हैं। साइबर ठगों ने सानिध्य को टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर टास्क पूरे करने पर मुनाफा देने का झांसा दिया। उन्हें एक प्रोडक्ट लिंक भेजा, जिसे एडटूकार्ड करने के बाद इसका स्क्रीनशॉट भेजना था। साइबर ठगों ने पहले सानिध्य को छोटे टास्क दिए और थोड़ा मुनाफा दिया गया।
इसके बाद 80 हजार रुपये निवेश करने पर 1,20,000 लौटाने का झांसा दिया। सानिध्य ने 80 हजार रुपये भेजे तो इसके बाद 120000 रुपये और बहाने से ट्रांसफर करा लिए। फिर ठग तीन लाख रुपये मांगने लगे तो सानिध्य को ठगी का अहसास हुआ। सानिध्य को फंसाने के लिए साइबर ठगों ने फर्जी स्क्रीनशॉट भी भेजे। सानिध्य से कुल 280000 रुपये की धोखाधड़ी की गई। बारादरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें