बरेली। श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी की ओर से करवाचौथ की पूर्व संध्या पर नरकुलागंज स्थित एक बरातघर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां मेहंदी, फैंसी ड्रेस, डांडिया, गायन व वादन के साथ ही अन्य कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि पीलीभीत नगर पालिका की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल मौजूद रहीं। अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल सभा का यह द्वितीय करवाचौथ कार्यक्रम हैं। इस अवसर पर लकी ड्रा भी निकाला गया। संरक्षक अजय कुमार अग्रवाल व महामंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य किया।
निमिशा गोयल, पूजा गुप्ता, मधुर अग्रवाल, रजनी गोयल, रश्मि अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, सर्राफ राजकुमार अग्रवाल, सीए मोनल अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे। वहीं, एकता महिला क्लब की सदस्यों की ओर से डीडीपुरम स्थित एक होटल में करवाचौथ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। संवाद