फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों के मेडिकल स्टोरों पर छापामारी, नौ सैंपल भरे

विज्ञापन
अस्पताल के मेडिकल स्टोर में छापा मारती टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

केंद्रीय टीम ने पकड़ीं गड़बड़ियां, बिल भी नहीं मिले

बरेली। दिल्ली से आई टीम ने दो प्रमुख अस्पतालों में संचालित मेडिकल स्टोर चेक किए और हैंड सैनिटाइजर समेत नौ दवाओं के नमूने भरे। टीम ने कई अन्य अनियमितताएं भी पकड़ी हैं। मौके पर दवाओं आदि खरीद संबंधी बिल भी नहीं मिले हैं। चेकिंग की खबर मिलते ही अन्य अस्पतालों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर केंद्रीय औषधि नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) नार्थ जोन से दो सदस्यीय टीम बरेली पहुंची। टीम प्रमुख निजी अस्पताल खुशलोक और महाजन अस्पताल पहुंची। परिसर में संचालित मेडिकल हालों पर उपलब्ध हैंड सैनिटाइजर, एंटीबायोटिक, जुकाम, बुखार, सर्दी आदि से संबंधित दवाएं देखीं। साथ ही सप्लाई करने वाली एजेंसी/ डीलर के बिल मांगे, लेकिन मेडिकल संचालक खरीद बिल नहीं दिखा पाए। इसके साथ मेडिकल स्टोरों पर अन्य कई अनियमितताएं मिलने पर टीम ने खुशलोक से पांच और महाजन अस्पताल के मेडिकल स्टोर से चार नमूने भरे। मेडिकल स्टारों पर मिली गड़बड़ियों की रिपोर्ट सहायक औषधि अनुज्ञापित अधिकारी (विक्रय) को सौंप दी गई है, जबकि भरे गए सैंपलों की जांच लैब से कराई जाएगी। छापा टीम में सहायक आयुक्त औषधि संजय कुमार, निरीक्षक विवेक कुमार, उर्मिला वर्मा और दिल्ली से आए निरीक्षक सौरभ मित्तल, राकेश नेगी आदि शामिल रहे। सहायक आयुक्त ने बताया कि दोनों मेडिकल स्टोर संचालक दवाओं के खरीद बिल नहीं दिखा पाए थे और कुछ अन्य गड़बड़ी भी मिली हैं। दोनों मेडिकल स्टोर को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें