भमोरा। चार दिन पूर्व मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई महिला से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने मेडिकल संचालक का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया है।
चौकी क्षेत्र के गांव की एक महिला ने एक मेडिकल स्टोर संचालक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कहा कि 12 सितंबर को सुबह 10 बजे अपनी बेटी के साथ मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए गई थी। तभी आरोपी ने उसे अंदर बुला लिया। वह दवा लेने अंदर चली गई। इस दौरान आरोपी ने उसे दबोच लिया और छेड़खानी की। एसएसपी से गुहार लगाने के बाद पुलिस ने जब रिपोर्ट की, तब आरोपी ने रिपोर्ट वापस लेने की धमकी दी थी। संवाद