बरेली। जिंदगी में कोई संपूर्ण नहीं होता। इसलिए सीखने का क्रम जारी रहे। मेडिकल चुनौतीपूर्ण पेशा है। इसलिए परिवार, स्वास्थ्य और समाज के लिए बीच संतुलन जरूरी है।
मेधावियों को यह संदेश अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव मिश्रा ने दिया। वह एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और एसआरएमएस इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल साइंसेज के 11वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मेधावियों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि इस पेशे में तनाव बहुत है, पर परिवार व मित्रों के करीब रहेंगे तो खुश रहेंगे।
उन्होंने एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति को मिलाकर शोध पर जोर दिया। इससे पूर्व एसआरएमएस काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के शतिक प्रेक्षागृह में समारोह का शुभारंभ एसआरएमएस ट्रस्ट चेयरमैन देवमूर्ति, सचिव आदित्य मूर्ति, मुख्य अतिथि डाॅ. संजीव मिश्रा ने किया। फिर कॉलेज में नवनिर्मित कैथ लैब का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डाॅ. एमएस बुटोला, एमएस डाॅ. आरपी सिंह, ट्रस्टी आशा मूर्ति, ऊषा गुप्ता, अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय के डीन शालीन चंद्रा व अन्य अतिथि मौजूद रहे।
पोस्ट ग्रेजुएट (एमडी/एमएस) पाठ्यक्रम में इनको मिले पदक
- डॉ. निकिता देवपा, एमडी (मनोचिकित्सा) को श्रीराम मूर्ति स्वर्ण पदक और 51,000/- रुपये नगद।
- डॉ. फुजैल अहमद, एमडी (जनरल मेडिसिन) को श्री गिरीश प्रसाद गोल्ड मेडल।
- डॉ. सौम्या कमल अग्रवाल, एमएस (प्रसूति एवं स्त्री रोग) को श्रीमती द्वारका प्रसाद गोल्ड मेडल।
- डॉ. रितु मलिक, एमडी (पीडियाट्रिक्स) को श्री रघुबीर प्रसाद गोल्ड मेडल।
- डॉ. शिखर अग्रवाल, एमएस (जनरल सर्जरी) को श्री रघुनाथ प्रसाद गोल्ड मेडल।
एमबीबीएस पाठ्यक्रम (2018-2023) में इनको मिले पदक
- डॉ. निकिता अग्रवाल को श्री राम मूर्ति गोल्ड मेडल और 51,000/- रुपये।
- डॉ. साक्षी मौर्य को द्वितीय सर्वोच्च अंक के लिए श्री राम मूर्ति रजत पदक।
- डॉ. अपूर्वा माहेश्वरी को तृतीय सर्वोच्च अंक के लिए श्री राम मूर्ति कांस्य पदक।
- डॉ. शिवांगी साहू को सर्वोच्च उपस्थिति के लिए श्रीमती राम देवी यादव स्वर्ण पदक।
- डॉ. निकिता अग्रवाल को जनरल सर्जरी (ऑर्थोपेडिक्स) में सर्वाधिक अंक मिलने पर डॉ. ओएन व्यास गोल्ड मेडल, 5,000 रुपये।
- डॉ. सिदकप्रीत सिंह को जनरल मेडिसिन में सर्वोच्च अंक के लिए डॉ. निर्मल यादव गोल्ड मेडल और 5000 रुपये
पैरामेडिकल पाठ्यक्रम में इन्होंने मारी बाजी
- कृतिका पांडे, बीएससी एमएलटी को श्रीराम मूर्ति स्वर्ण पदक और 11,000/- रुपये।
- मनीषा मिश्रा, बीएससी ओटीटी को श्रीराम मूर्ति रजत पदक।
- सानिया बी, बी ऑप्टोम को श्रीराम मूर्ति कांस्य पदक।
इनको प्रमाणपत्र और प्रशंसा पुरस्कार
- डॉ. मोहम्मद फैजुद्दीन को खेल गतिविधियों के लिए।
- आयुषी गुप्ता, बीपीटी को ऑल राउंडर के लिए।
- मोहम्मद आशिफ, बीओटी को खेल गतिविधियों के लिए।
- रेचल सिंह, एमएससी नर्सिंग को श्री राम मूर्ति स्वर्ण पदक, 11,000 रुपये।
- आयुषी नेगी, बीएससी नर्सिंग को चंचल मल्होत्रा स्वर्ण पदक और 11,000 रुपये।
- सिमरनजीत कौर, बीएससी नर्सिंग को श्री राम मूर्ति रजत पदक।
- अनुष्का, बीएससी नर्सिंग को श्री राम मूर्ति कांस्य पदक।
- हरजीत कौर, बीएससी नर्सिंग को ऑल राउंडर के लिए।
- कोमल सिंह, बीएससी नर्सिंग को खेल गतिविधियों के लिए।
अमर उजाला ब्यूरा