फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड की सड़क हादसे में मौत

Wed, 29 May 2024 04:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात ड्यूटी करने जा रहे सिक्योरिटी गार्ड चाचा-भतीजे की बाइक को कार टक्कर मारकर निकल गई। हादसे में बाइक चला रहे गार्ड की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा घायल हो गया।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव घुर समसपुर निवासी हरिशंकर भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड थे। उनका भतीजा राममूर्ति लाल भी वहीं सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। सोमवार रात हरिशंकर भतीजे राममूर्ति के साथ बाइक से ड्यूटी करने जा रहे थे। गांव दौरा से आगे पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक कार सहित फरार हो गया। पुलिस दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां डॉक्टरों ने हरिशंकर को मृत घोषित कर दिया। राममूर्ति का उपचार चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाली कार की तलाश कर रही है।
ट्रक की टक्कर से कार सवार घायल
प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि रात 11:30 बजे नैनीताल मार्ग पर अभयपुर के पास कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इसमें कार सवार अमित गंगवार व नीरज गंगवार घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें