फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए ने भारत ट्रेडर्स का लाइसेंस रद्द किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आखिर खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने चर्चित थोक दवा कारोबारी भारत ट्रेडर्स का लाइसेंस रद्द कर दिया है। विभागीय टीम ने 19 जून को शास्त्री मार्केट स्थित इस लाइसेंसी के प्रतिष्ठान पर चेकिंग थी। छापा टीम ने विभिन्न अनियमितताएं और खरीद फरोख्त बिलों में गड़बड़ी पकड़ी थीं।
विज्ञापन

शास्त्री मार्केट में चार माह पहले थोक लाइसेंसी भारत ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान पर चेकिंग के दौरान गड़बड़ियां मिली थी। औषधि खरीद फरोख्त में मिली खामियाें पर जवाब मांगा गया, लेकिन कारोबारी ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया तो चार सितंबर को दुकान सस्पेंड कर दी गई। बावजूद इसके लाइसेंसी ने सस्पेंड दुकान पर लेनदेन जारी रखा। इसकी शिकायत पर फिर छापा पड़ा और प्रतिष्ठान सीज हो गया।
बताया जाता है कि भारत ट्रेडर्स के लाइसेंस की बहाली के लिए कुछ लोगों ने पैरवी भी की थी, बावजूद इसके विभाग ने लाइसेंस बहाल नहीं किया। पिछले दिनों एक बार फिर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया, लेकिन लाइसेंसी यह प्रमाण नहीं दे पाए कि उन्होंने सस्पेंड अवधि में कारोबार नहीं किया है। इस पर सहायक आयुक्त (औषधि) संजय कुमार ने गुरुवार को भारत ट्रेडर्स का लाइसेंस रद्द कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही कारोबारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें