फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू के खौफ से उबरने लगा मीट कारोबार

विज्ञापन
बर्ड फ्लू - फोटो : demo photo
विज्ञापन

बाजार में अब सामान्य रेट पर बिकने लगा है चिकन

बरेली। चिकन कारोबार अब बर्ड फ्लू के खौफ से उबरने लगा है। हालांकि चिकन की बिक्री अब भी आधी ही है, लेकिन बाजार में भाव सामान्य हो गए हैं। शुरूआती दौर में तो चिकन की बिक्री घटकर 20 से 30 फीसदी ही रह गई थी।
विज्ञापन

लगभग दो महीने पहले दूसरे प्रांतों में बर्ड फ्लू के कुछ केस दर्ज हुए तो शौकीनों ने चिकन खाना कम दिया। असर यह हुआ था कि बाजार में चिकन के दाम 150-170 रुपये प्रति किलो से घटकर 100-60 रुपये तक आ गए। चिकन के शौकीन मटन को तरजीह देने लगे। इससे मटन का कारोबार 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गया था। मीट कारोबारियों का कहना है कि चिकन मीट के कारोबार की स्थिति अब धीरे धीरे सामान्य हो रही है। फुटकर बाजार में चिकन की बिक्री बढ़ गई है। भाव भी 150 से 170 रुपये पहुंच गया है।

अब ज्यादा नहीं दिख रहा है लोगों में भय

मीट कारोबारी मोहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर अब लोगों में ज्यादा भय नहीं दिख रहा है। इसकी वजह यह मान सकते हैं कि लोगों में जागरूकता की कमी है। वे ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस वजह से अब स्थिति यह है कि फुटकर बाजार भले ही आधे पर चल रहा हो, मगर शादी ब्याह पार्टी और होटलों पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।

अंडे का कारोबार भी हो रहा बेहतर

बर्ड फ्लू का असर अब अंडे के कारोबार पर भी पहले जैसा नहीं है। बर्ड फ्लू के खौफ से अंडे का जो कारोबार 70 फीसदी तक घट गया था और दाम भी गिर गए थे, वह अब सामान्य होने लगा है। अंडे के रेट फिर से अपनी जगह आ गए हैं। कारोबार में भी दस प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा हो गया है। अंडा व्यापारी गुलजार खान ने बताया कि एक-डेढ़ महीने पहले अंडे के कारोबार में गिरावट आई थी, लेकिन अब हालात बेहतर होने लगे है। हालांकि अभी 60 प्रतिशत कारोबार कम है, मगर रेट सामान्य हो गए हैं। पिछले दिनों में क्रेट के दाम घटकर 130 रुपये पर पहुंच गए थे, वह अब बढ़कर 180 रुपये हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें