फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मढ़ीनाथ में बंदर की हत्या पर हंगामा

Fri, 22 Jan 2016 01:07 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मढ़ीनाथ के दिशा कोचिंग सेंटर में बंदर की मौत होने पर हंगामा खड़ा हो गया। प्रभारी डीएम के निर्देश पर बंदर का आईवीआरआई में पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार को पीएफए के कार्यकर्ता उसका अंतिम संस्कार करेंगे। मामले में पीएफए बरेली इकाई के अध्यक्ष धीरज पाठक ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखाने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना सुभाषनगर के मढ़ीनाथ में पीएल शर्मा दिशा कोचिंग चलाते हैं। बुधवार की शाम को पीएफए के बरेली इकाई के अध्यक्ष को सूचना मिली कि कोचिंग सेंटर परिसर में बंदर की हत्या करने के बाद उसका शव पेड़ पर लटका दिया था। पीएफए की टीम ने मौके पर जाकर देखा तो वहीं बंदर का शव पेड़ से लटका मिला। टीम बंदर को लेकर पोस्टमार्टम कराने क्यारा के पशु चिकित्सालय ले गए। पीएफए के प्रदेश सचिव सतीश यादव ने प्रभारी डीएम से बंदर का आईवीआरआई सेपोस्टमार्टम कराने की मांग की। उन्होंने वन विभाग की टीम को बुलाकर बंद का शव आईवीआरआई भिजवा दिया। एसओ सुभाषनगर सतीश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी। उधर कोचिंग संचालक का कहना है कि बीमारी की वजह से बंदर की मौत हुई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें