फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: रोडवेज बस में एमबीबीएस छात्र ने बीटेक छात्रा से कर दी शर्मनाक हरकत, विरोध पर यात्रियों को धमकाया

Mon, 22 Apr 2024 10:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में एमबीबीएस छात्र की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने रोडवेज बस में सफर के दौरान बीटेक की छात्रा से छेड़खानी कर दी। विरोध पर यात्रियों और चालक-परिचालक को धमकी दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से बरेली लौट रही बीटेक की छात्रा से रोडवेज बस में बैठे एमबीबीएस के छात्र ने छेड़खानी की। बस में बैठीं अन्य सवारियों व चालक-परिचालक के विरोध के बाद भी आरोपी ने जब अपनी हरकतें बंद नहीं की तो चालक ने बस को फरीदपुर थाने के सामने लाकर खड़ा कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन


बरेली के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा ने बताया कि वह लखनऊ में रहकर बीटेक की पढ़ाई करती है। शनिवार को वह रुहेलखंड डिपो की बस में बैठकर घर लौट रही थी। रात करीब 8 बजे जब बस टिसुआ पहुंची तो पीछे की सीट पर बैठा युवक छेड़खानी करने लगा। वह नशे में था। 

विज्ञापन

गोरखपुर का रहने वाला है आरोपी 
पहले तो छात्रा ने उसे नजरअंदाज किया मगर जब आरोपी ने अपनी हरकतें बंद नहीं की तो उसने विरोध जताया। चिल्लाने पर बस में बैठीं अन्य सवारियों व चालक-परिचालक ने भी आरोपी को डांटा पर इस पर वह धमकी देने लगा। उसने खुद को एमबीबीएस का छात्र और गोरखपुर का रहने वाला बताया। अन्य यात्रियों के समझाने पर उनसे अभद्रता की। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी चालक-परिचालक को दी। 

आरोपी की हरकतों से परेशान होकर चालक ने फरीदपुर पहुंचने पर थाने के सामने बस खड़ी कर दी। पुलिस को बुलाने के लिए जैसे ही वह नीचे उतरा आरोपी भाग खड़ा हुआ। सूचना पर छात्रा के परिजन भी पहुंच गए। मामले में फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि छात्रा ने तहरीर दी है, जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें