फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में दोस्त ने करवाया एमबीबीएस छात्र का अपहरण, 50 लाख रुपये फिरौती मांगी, गिरफ्तार

Tue, 11 Nov 2025 07:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एमबीबीएस छात्र के अपहरण का मामला सामने आया है। उसके दोस्त ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कराया। फिर छात्र के पिता से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। जानिए पूरा मामला... 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहे महाराष्ट्र क़े निवासी गौरव वरपे को उसी क़े दोस्त ने अगवा करवा दिया। खुद भी अगवा होने का ड्रामा किया लेकिन कानून क़े शिकंजे में फंस गया। गौरव के बयान पर पुलिस ने उसी के दो दोस्तों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। मामला खाते में एक करोड़ रुपये होने की अफवाह से जुड़ा निकला है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र क़े सोनोई निवासी गौरव के साथ ही पीलीभीत निवासी दिविज और गौरवेंद्र मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। सूत्रों के मुताबिक, साथी छात्रों में से किसी ने अफवाह फैला दी कि गौरव के बैंक खाते में एक करोड़ से ज्यादा की रकम है। इसके बाद दिविज ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गौरव के अपहरण और खाता खाली करने की योजना बना ली। तय हुआ कि रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर करने के बाद बाहरी लोग गौरव को ठिकाने लगा देंगे। रविवार को दिविज ने साथी गौरव और गौरवेंद्र को साथ लिया।

स्कूटी से घूमने निकले थे तीनों 
गौरव वरपे क़े मुताबिक शनिवार शाम चार बजे करीब वह तीनों लोग स्कूटी से बाहर घूमने निकले। राधा कृष्ण मंदिर से मेडिकल कॉलेज जाते समय एक इको कार ने उन्हें ओवरटेक किया। अज्ञात लोगों ने उन तीनों लोगों को कार में डाल लिया। कार में मौजूद लोग उन्हें काफी देर तक बाहर घुमाते रहे और फिर एकांत क़े जंगली इलाके में ले गए। वहां दिविज उन लोगों में से एक को सोनू कहकर बुला रहा था। 
विज्ञापन


दिविज उन लोगों के साथ गया और उसके मोबाइल फोन के जरिए उसके खाते से साठ हजार रूपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए। दिविज ने उसके पिता और दोस्त कपिल को कॉल की और गौरव के अपहरण की बात कहकर उनसे 50 साल लाख रुपये फिरौती मांगी। रात करीब 11:30 बजे पुलिस की गाड़ियों का सायरन और रोशनी दिखाई दी तो यह लोग उसे छोड़कर भाग गए।

थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया की गौरव की और से दिविज, सोनू और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दिविज समेत कुछ संदिग्ध आरोपियों से जानकारी जुटाई जा रही है और उनके साथियों को तलाश कर जेल भेजा जाएगा।

रात में नहीं लौटे छात्र तो मचा अपहरण का शोर
जब तीनों छात्र शनिवार रात में भी मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंचे तो किसी ने उन्हें कार में बाहरी लोगों के साथ देखे जाने की सूचना दी। कॉलेज प्रशासन ने इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार को सूचना दी। उन्होंने एसएसपी अनुराग आर्य को बताया तो एसओजी और सर्विलांस टीम भी लगा दी गई। चूंकि, आरोपी नौसिखिये थे तो जल्दी ही उनके मोबाइल फोन की लोकेशन निकालकर पुलिस ने उनका पीछा शुरू कर दिया। खुद को घिरता देखकर बाकी आरोपी गौरव को कार में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पूछताछ की तो गौरव ने पूरी कहानी बता दी। तब पुलिस ने दिविज को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन

मास्टरमाइंड निकला दिविज
पुलिस सोमवार रात तक खुलासे के लिए जरूरी जानकारी जुटा रही थी। सूचना है कि कार मालिक बाहरी शख्स को भी पकड़ लिया है, हालांकि अभी इस बारे में अधिकारी कोई बयान नहीं दे रहे हैं। घटनाक्रम का मास्टरमाइंड छात्र दिविज ही निकला है। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा व सीओ हाइवे शिवम आशुतोष ने बताया कि पीड़ित गौरव वरपे ने रिपोर्ट दर्ज करवा दी है लेकिन आरोपियों की स्थिति पूरी स्पष्ट नहीं है। जल्द ही घटना का सही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें