भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ समेत कई नेताओं ने नवनिर्वाचित मेयर उमेश गौतम को बधाई के साथ आशीर्वाद देकर बरेली के विकास को गति देने को कहा। इसी सप्ताह बरेली नगर निगम बोर्ड का शपथ ग्रहण में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आने की संभावना है।
रविवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के सभी नवनिर्वाचित मेयर को सम्मान करने के लिए बुलाया था। बरेली से उमेश गौैतम भी समारोह में शामिल हुए। समारोह में सीएम के अलावा नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने उमेश गौैतम को गले लगाकर जीत की बधाई दी। उमेश गौतम ने बताया कि सोमवार को शपथ ग्रहण का दिन और समय भी तय हो जाएगा। सीएम ने बरेली का तेजी से विकास कराने का भरोसा दिलाया है। बरेली में भाजपा की जीत से योगी जी बहुत खुश हैं। उनके आशीर्वाद से ही 17 साल बाद विकास से बहाने छल करने वालों से शहरवासियों से मुक्ति मिली है। बरेली शहर में बदलाव इसी महीने से शुरू होगा।
उमेश को एक और गनर मिला
मेयर उमेश गौैतम को प्रशासन ने सुरक्षा के लिए एक और गनर दे दिया है। उनके पास पहले से ही हाईकोर्ट के आदेश पर चार गनर हैं। उमेश का कहना है कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से वाई श्रेणी की सुरक्षा की मांग करेंगे।