फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दस साल बाद 11 डिग्री पर अधिकतम पारा शिमला, नैनीताल और मसूरी से ठंडा बरेली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोहरे और बर्फीली हवा का सितम बृहस्पतिवार काे भी जारी रहा। 10 साल बाद अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह शिमला, नैनीताल, मसूरी से भी कम रहा। कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने पाला गिरने का अहसास भी किया।
विज्ञापन

मौसम विभाग की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार शिमला में दिन का पारा 14.4 डिग्री, नैनीताल में 12.5 डिग्री, मसूरी में 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि बरेली में यह 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते दस साल के आंकड़ों में आठ दिसंबर को अधिकतम, न्यूनतम पारा क्रमश: वर्ष 2025 में 13.9, 10.8, 2024 में 16.1, 9.0, 2023 में 11.9, 2.9, 2022 में 22.1, 13.3, 2021 में 21.3, 12.9, 2020 में 17.6, 11.5, 2019 में 22.3, 7.4, 2018 में 18.1, 4.8, 2017 में 15.5, 10.4, 2016 में 24.0, 13.5, 2015 में 15.8, 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक जनवरी के पहले सप्ताह में अधिकतम पारा औसत तापमान से तीन डिग्री कम दर्ज हो रहा है। क्रमवार 20 जनवरी तक शीत दिवस का अनुमान है। 11 जनवरी से हवा की दिशा में बदलाव से ठंड से कुछ हद तक राहत मुमकिन है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें