फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना तौकीर बोले: झंडे के नाम पर धंधे कर रही है सरकार, घर-घर तिरंगा योजना की मुखालफत का एलान

Thu, 28 Jul 2022 12:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार झंडे के नाम पर धंधे कर रही है। उन्होंने घर-घर तिरंगा योजना की मुखालफत का एलान किया है।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने घर-घर तिरंगा योजना पर तीखे कटाक्ष किए हैं। कहा, वह झंडे के नाम पर धंधे की मुखालफत करते हैं। यह नहीं समझ पा रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या चाहते हैं। अब क्या सरकार झंडा बेचेगी। ऐसे में वे लोग क्या करेंगे जो खास मौकों पर झंडे बेचकर कुछ पैसे कमा लिया करते थे। 
विज्ञापन


मौलाना ने एक चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि ये झंडे कौन लोग बना रहे हैं। किसे ठेका दिया गया है। जो बना रहे हैं, वे किसके माध्यम से बना रहे हैं। यह सब बातें साफ होनी चाहिए। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि यह सब देश प्रेम की भावना पैदा करने के लिए नहीं किया जा रहा, बल्कि जनता का दोहन करने की एक स्कीम है। 

वह हुकूमत से पूछना चाहते हैं कि अगर इसका मकसद देश प्रेम की भावना पैदा करना है तो उन्हें यह कहना चाहिए था कि लोग अपना झंडा तैयार करें। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को बड़े पैमाने पर मनाया जाना चाहिए, लेकिन वह इसे धंधा बनाने की कोशिश की मुखालफत करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर देश के हित में वाकई कुछ अच्छा करना चाहते हैं तो अपने दो दोस्तों की संपत्ति को अधिग्रहीत कर राष्ट्र के लिए समर्पित कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें