फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly : मौलाना तौकीर ने कहा- बाबरी पर फैसला कुबूल करने को मुसलमानों की कमजोरी मान लिया

Thu, 19 May 2022 03:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बोले- ज्ञानवापी प्रकरण भाजपा की 2024 की चुनावी तैयारी का हिस्सा। महंगाई, बेरोजगारी और गिरती जीडीपी से भी ध्यान हटाने की साजिश। मुसलमानों की खामोशी को कमजोरी मानकर बनाया जा रहा है मस्जिदों को निशाना।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने कहा है कि बाबरी मस्जिद प्रकरण में न्यायालय ने मालिकाना हक मुस्लिमों का माना था। यह भी माना था कि मंदिर नहीं तोड़ा गया। फिर भी उसका फैसला मुसलमानों ने स्वीकार किया। मुसलमानों की इसी खामोशी को उनकी कमजोरी समझकर मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


मौलाना तौकीर ने बुधवार को ज्ञानवापी प्रकरण पर फिर एक बयान जारी कर कहा कि ज्ञानवापी प्रकरण केंद्र सरकार की महंगाई, बेरोजगारी, गिरती जीडीपी और रुपये के अवमूल्यन से जनता का ध्यान हटाने की साजिश है। ज्ञानवापी मस्जिद में कोईशिवलिंग नहीं मिला है। जिसे शिव लिंग बताकर प्रचारित किया जा रहा है, वह मस्जिद की हौज में लगे फाउंटेन काहिस्सा है। पूरे देश की बड़ी मस्जिदों, बड़े भवनों, सिविल पार्कों और राष्ट्रपति भवन के गार्डन में इस तरह के फाउंटेन हैं। कुछ हिंदू संगठन ज्ञानवापी के फाउंटेन को शिवलिंग मान रहे हैं तो बेहतर होगा कि सभी फाउंटेन को सील कर उनकी जांच कराई जाए। 

मौलाना ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद में हौज के फव्वारे को शिवलिंग बताकर प्रचारित करना आरएसएस और भाजपा की 2024 की चुनावी तैयारी का हिस्सा है। उन्होंने मीडिया को मस्जिदों, पार्को और राष्ट्रपति भवन में लगे फाउंटेन के फोटो जारी कर कहा कि अगर ज्ञानवापी मस्जिद का फव्वारा शिवलिंग है तो हर मस्जिद में लगा फव्वारा शिवलिंग है। मस्जिदों के फव्वारे को शिवलिंग बताकर हिंदू मुस्लिमों के बीच नफरत की दीवार खड़ी करने की कोशिश की जा रही है। मस्जिदों पर कब्जे करने की कोशिश से बेहतर है कि एक बार खोदाई करके शिवलिंग और फव्वारे के बीच फर्क को जान लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस विवाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन


पुलिस को तहरीर, सुप्रीम कोर्ट पर अंगुली उठा रहे हैं तौकीर
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी सम्राट सिंह ने मौलाना तौकीर रजा पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने तहरीर में मौलाना तौकीर को अपने बयान मे आरएसएस को बंटवारे का जिम्मेदार बताने और बाबरी मस्जिद प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट पर उंगली उठाने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने कहा है कि तौकीर ने वाराणसी में ज्ञानवापी प्रकरण पर हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए देश के बंटवारे का उल्लेख किया है।

आरएसएस के खिलाफ झूठे और भ्रामक तथ्यों पर बयान देने के साथ खुलेआम सरकार को खामियाजा तक भुगतने की धमकी दी है। मौलाना के ऐसे बयानों से देश मे दंगे भड़क सकते हैं। पहले भी मौलाना इस तरह की बयानबाजी करते रहे हैं। सीओ अजय गौतम ने बताया मौलाना तौकीर के खिलाफ मिली तहरीर पर उच्चाधिकारियों का मार्गदर्शन लेकर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें