फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Madrasa Act: बरेली में मौलाना तौकीर बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मिला इंसाफ; सरकार पर साधा निशाना

Tue, 05 Nov 2024 08:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

UP Madrasa Act News: मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि मदरसों को लेकर झूठ फैलाया गया था। इनको कोई फंडिंग नहीं हो रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से इंसाफ हुआ है। 
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी मदरसा एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह बेहतर फैसला है।इससे इंसाफ हुआ है। मदरसों को लेकर झूठ फैलाया गया था। मदरसे के लिए कोई फंडिंग नहीं हो रही है। मदरसे एक तरह से यतीमखाने हैं, जहां तालीम (शिक्षा) दी जाती है। उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन


सरकारों पर साधा निशाना 
मौलाना ने कहा कि हुकूमतें मुसलमानों के खिलाफ दुश्मनी पर आमादा हैं। यह बहुत चिंता की बात है। सूरते हाल यह है कि हुकूमत, कार्यपालिका, मीडिया सबने मुसलमानों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। ऐसे में हमारे पास न्यायपालिका ही है, जिस पर भरोसा है। मदरसों को फंडिंग होने के आरोप पर मौलाना ने कहा कि मदरसे शिक्षा दे रहे हैं। यह अलग बात है लेकिन यह यतीमखानों की तरह है, जहां मोहल्लों या आसपास चंदा कर इनको चलाया जाता है। 

UP Madrasa Act: 'मदरसों के वजूद के लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक', बरेलवी उलमा ने जताई खुशी
विज्ञापन

 

विज्ञापन

'बंटेंगे तो कटेंगे' पर ये बोले 
तौकीर रजा ने कहा कि सरकारों की तरफ से मुसलमानों के खिलाफ सांप्रदायिकता फैलाई जा रही है। हिंदुस्तानी भाइयों के दिलों में नफरत भरी जा रही है। यह देश के लिए बहुत चिंता की बात है। 'कटेंगे तो बांटेंगे' पर उन्होंने कहा कि यह सब चुनावों के लिए हो रहा है। सब वोट की राजनीति है। उन्होंने कहा कि एक बनो नेक बनो। हिंदुस्तान के संविधान की हिफाजत करो। यह सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जो लोग वोटों की राजनीतिक करते हैं, उन लोगों को देश की राजनीति करनी चाहिए। देश के हित में क्या हो सकता है, वो काम करने चाहिए। देश हित में तमाम हिंदुस्तानी एक-दूसरे के साथ प्यार मोहब्बत का रवैया रखें। मिलजुलकर रहें। 

खबर से संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें