मौलाना ने ये कहा था
मौलाना तौकीर रजा खान ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि बरेली पूरी दुनिया के सुन्नी मुसलमानों का केंद्र है। इस वजह से दुनिया में कही भी जुल्म हो रहा हो तो हमारी जिम्मेदारी है कि हम उसके खिलाफ आवाज उठाएं। लोगों की मदद करें। अगर कुछ नहीं कर सकते तो उनके हक में दुआ करें।
उन्होंने कहा कि इस्राइल की ओर से फलस्तीन में लगातार हमले किए जा रहे हैं। हमने 17 नवंबर को इस्लामिया मैदान में पीड़ितों के हक में दुआ रखी थी, मगर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। हम अमन पसंद लोग प्रशासन से कोई टकराव नहीं चाहते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस्राइल से संबंध समाप्त करें।