तीन पदाधिकारियों को किया निलंबित
मौलाना ने कहा कि जिन लोगों ने मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराकर शादी कराई है, उनकी जांच करवाकर कार्रवाई के लिए भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ऐसे में हमने अपने तीन पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिन के लिए निलंबित कर दिया है।
मौलाना ने कहा कि प्रशासन को यह बताना चाहिए कि जो लोग खुलेआम मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं, उन्हें यह अधिकार किसने दे रखा है। हमारे समाज को बदनाम और जलील करने के लिए लड़कियों को गोमूत्र पिलाते हुए वीडियो जारी किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। हमने अनुमति मांगी तो इतना बवाल किया जा रहा है।