'मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्होंने खुले पटल पर सदन में यह बात कही है कि मिट्टी में मिला दिया जाएगा, और मिला दिए गए। मुख्यमंत्री जवाब दें, बल्कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। वह पूरी तरह फेल हो चुके हैं।
अतीक-अशरफ हत्याकांड पर कहा कि पुलिस ने एक भी गोली नहीं चलाई, जबकि उन्हें गोली चलानी चाहिए थी। कहा कि पुलिस और गुंडों के बीच गठबंधन बन गया है, जिसकी सरपरस्ती सरकार कर रही है। पुलिस की भूमिका साफ-साफ नजर आ रही है। प्रदेश में यह सब जो हो रहा है, जुल्म नहीं जुल्म की इंतहा है।
'धर्म विशेष को आधार बनाकर रची जा रही साजिश'
मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि मैं अतीक-अशरफ की हिमायती नहीं कर रहा है, मगर धर्म विशेष को बुनियाद बनाकर इस तरह की साजिश रची जाती है, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। नहीं तो मुख्यमंत्री बताएं कि ऐसे कितने और माफिया हैं, और उन पर अब तक क्या कार्रवाई की गई।
मौलाना ने कहा कि हालात तो यह हैं कि मैंने अपने मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी से प्रेस वार्ता की सूचना भिजवाई तो उनके घर के बाहर नोटिस चस्पा करवा दिया गया।