'हमारी आवाज को दबाया जा रहा'
मौलाना ने कहा कि सत्ता की ताकत से हमारी आवाज को दबाया जा रहा है। तिरंगा यात्रा को सभी धर्म और जाति के लोगों का सहयोग मिल रहा था, जिनको वह धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को पत्र भेजकर 20 मार्च को ज्ञापन लेने के लिए समय देने का आग्रह किया है। यदि समय मिलता है तो प्रतिनिधिमंडल महामहिम के समक्ष अपनी फरियाद रखेगा।
मौलाना के आवास से हटाए पुलिसकर्मी
आईएमसी प्रवक्ता डॉ. नफीस खान, मुहम्मद नदीम खान, मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी को भी मौलाना तौकीर के साथ नजरबंद किया गया था। बुधवार शाम ही डीएम के निर्देश पर नजरबंदी खत्म कर दी गई थी। इसके बाद मौलाना तौकीर के घर से पुलिसकर्मी बाहर आ गए थे। गुरुवार सुबह घर के बाहर से भी पुलिस हटा ली गई। हालांकि दरगाह इलाके में पुलिस की चहलकदमी बरकरार है।