फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2025: मौलाना शहाबुद्दीन ने किया बजट का स्वागत, कहा- सरकार ने अल्पसंख्यकों के हितों का रखा ध्यान

Sat, 01 Feb 2025 04:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बजट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बजट उम्मीदों पर खरा उतरता है। इसमें अल्पसंख्यकों के हितों का ध्यान रखा गया है। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बजट का स्वागत किया। मौलाना ने कहा कि केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यकों के हितों का ध्यान रखते हुए बजट पेश किया है। बजट में अल्पसंख्यकों की शिक्षा, आर्थिक और सामाजिक सुधार पर ध्यान दिया गया है। फीस और छात्रवृत्ति के लिए भी प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल के बजट से इस साल 500 करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया गया है। इस बजट से अल्पसंख्यकों का आर्थिक और सामाजिक सुधार होगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन

आईआईए बरेली ने बताया संतुलित बजट
आईआईए बरेली चैप्टर के चेयरमैन मयूर धीरवानी ने कहा कि बहुत ही संतुलित बजट है। बजट का फोकस बचत पर है। आम आदमी के पास आय अधिक पहुंचे, जिससे वह बाजार में खर्च कर सके। उद्योगों को काफी फायदे दिए गए हैं। इनकम टैक्स को रिवाइज करने का समय दो साल से बढ़ाकर चार साल कर दिया है। एमएसएमई के लिए क्रेडिट गारंटी बढ़ाकर 10 लाख कर दी गई है। पहले पांच लाख हुआ करती थी। एक नया उद्यमी जिसके पास पहले से प्रापर्टी बनी हुई नहीं है, उसको बहुत मदद मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि बजट से ऐसा माहौल बनाने का प्रयास किया गया है, जिससे हर एक आदमी साथ मिलकर आगे बढ़े। सबके लिए इस बजट में कुछ न कुछ है। फोकस भविष्य के साथ चलने का है। एआई को साथ लेकर चलने का है। इसके परिणाम अगले पांच सालों में दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें