ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा है। मौलाना ने कहा कि समाजवादी पार्टी जब भी कहीं जाती है, शोर मचाती है और ढोल बजाती है। सपा नेताओं के दिलों में न तो प्यार है और न ही सेवा का भाव है। बरेली में शांति बहाल हो गई है, लेकिन सपा के लोग शांति को अशांति में बदलने की कोशिश कर रहे हैं।
मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा कि बरेली में अमन व शांति है। जुमे की नमाज भी अच्छे अंदाज में पढ़ी गई। लोग नमाज पढ़कर सीधे अपने घरों में चले गए। मगर अब समाजवादी पार्टी शांत माहौल को अशांत करना चाहती है। इस पर राजनीति करने के लिए उतारू है। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व मंडल जहां कहीं भी गया, वहां उसने अशांति फैलाई और माहौल ख़राब किया।