फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: वृंदावन के होली मेले में मुसलमानों पर पाबंदी, मौलाना शहाबुद्दीन भड़के, बोले- यह गैर संवैधानिक

Sat, 01 Mar 2025 03:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि वृंदावन के होली मेले में मुसलमानों पर पाबंदी लगाई गई है। यह फैसला गैर संवैधानिक है। इस तरह के फैसले देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर करते हैं।
 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मथुरा के वृंदावन में होली पर लगने वाले मेले में मुस्लिम समाज के आने और यहां दुकानें लगाने पर पाबंदी लगाने को गैर संवैधानिक बताया है। मौलाना ने कहा कि मुसलमानों पर महाकुंभ में अखाड़ा परिषद ने पाबंदी लगाई थी। अब वृंदावन के मेले में इस तरह की घोषणा होने से देश में हिंदू-मुस्लिम एकता पर सवालिया निशान है। इस तरह के फैसले देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर करते हैं।

विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि चंद फिरकापरस्त ताकतें इस तरह का एलान करके मुसलमानों के खिलाफ माहौल तैयार कर रहे हैं। मुसलमानों को आर्थिक तौर पर कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। मगर इस तरह की सोच रखने वालों के हौसले पस्त होंगे। हिंदू-मुसलमान मिलकर समाज में नफरत फैलाने और देश को कमजोर करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोलकर नाकाम करेंगे। भारत मिलीजुली तहजीब और संस्कृति का नाम है। दुनिया में भारत की पहचान इसी तौर पर है कि ये एक ऐसा देश है जहां पर सभी धर्मों के मानने वाले लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें