फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- फिल्म न देखें मुसलमान... चाहें वो मोदी पर बनी हो या योगी पर

Sat, 20 Sep 2025 12:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मुस्लिम नौजवानों से अपील की है कि फिल्म न देखें। फिल्म देखना और दिखना दोनों नाजायज और हराम हैं। चाहे फिल्म किसी भी शख्सियत पर बनी हो। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने शरीयत के हवाले से कहा है कि फिल्म देखना नाजायज और हराम है। यदि कोई देखता है तो वह शरई कठघरे में खड़ा होगा और खुदा की बारगाह में मुजरिम करार दिया जाएगा। ये बातें उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर रिलीज हुई फिल्म ‘अजय’ के बारे में पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कौन सी फिल्म है? किसकी फिल्म है? इससे उनका मतलब नहीं। वह फिल्म अजय हो या विजय, योगी जी पर बनी हो या मोदी जी पर। शरीयत के हवाले से वह मुस्लिम युवाओं से अपील करते हैं कि वे न तो फिल्म देखें, न ही दूसरों को दिखाएं। यह इस्लाम में गुनाह है। केवल फिल्म ही नहीं, खेल-कूद, नाच-गाना, ढोल-नगाड़ा सब नाजायज और हराम है। जो इन बातों पर अमल करेगा, उसे सवाब मिलेगा। जो अमल नहीं करेगा, वह गुनहगार होगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें