फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- इस्लाम को बदनाम कर रहे आतंकी, पहलगाम हमले में पाकिस्तान का हाथ

Wed, 23 Apr 2025 06:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला जालिमाना और कायराना करतूत है। इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। पाकिस्तान में आतंकवाद को संरक्षण दिया जाता है। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मुसलमान के नाम पर जिस तरह के आतंकवादी संगठन बने हुए हैं, यह इस्लाम को बदनाम कर रहे हैं। पहलगाम में हुआ आतंकी हमला जालिमाना और कायराना करतूत है। इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। पाकिस्तान में आतंकवाद को संरक्षण दिया जाता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: हमले में पाकिस्तान का हाथ, दो लोकल और दो पाकिस्तानी शामिल; तीन संदिग्धों के स्केच जारी

मौलाना ने कहा कि पाकिस्तान में हाफिज सईद जैसे आतंकवादियों की सरपरस्ती की गई। यही वजह है कि पाकिस्तान दहशत फैलाने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। मौलाना ने केंद्र सरकार की मांग की है कि संयुक्त राष्ट्र संघ में इस मामले को उठाया जाए ताकि पाकिस्तान का आतंकवादी चेहरा बेनकाब हो। उन्होंने कहा कि इंशाअल्लाह एक ना एक दिन पीओके में तिरंगा झंडा जरूर लहराएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन

लोगों ने फूंका आतंकवाद का पुतला 
बरेली में नाथनगरी सुरक्षा समूह की ओर से पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया गया। बुधवार को सेठ दामोदरदास पार्क में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी की जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी कार्यालय पर पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई और पुतला फूंका गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। संगठन के महामंत्री दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि आतंकवादियों की हरकत बेहद कायरना है, जिस तरह निर्दोष लोगों के धर्म पूछ कर निशाना बनाया गया है वह गंभीर है। केंद्र सरकार को जल्द ही इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें