फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना शहाबुद्दीन बोले: हिंदू-मुस्लिम नफरत के माहौल को खत्म कराएं पीएम मोदी, मुसलमान बढ़ाएं दोस्ती का हाथ

Tue, 10 Jun 2025 11:50 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मोदी सरकार की तारीफ की है। उन्होंने केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी को मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर मुबारकबाद पेश की। मौलाना ने कहा कि केंद्र की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं से सभी समुदाय के लोगों को फायदा पहुंचा है। योजनाओं में किसी तरह से भेदभाव नहीं किया गया। कुछ योजनाएं तो पहली बार शुरू हुईं, जिसकी सराहना विश्वस्तर पर की जा रही है। 

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले दो कार्यकाल में हिंदू-मुस्लिम की घटनाएं बहुत कम हुई हैं। मगर तीसरे कार्यकाल के पहले साल में बड़ी तेजी से हिंदू और मुसलमानों के दरम्यान नफरत का माहौल बढ़ा है। देश के विभिन्न हिस्सों में अल्पसंख्यकों के साथ हिंसक घटनाएं हुई हैं। इसके जिम्मेदार वो छोटे-छोटे संगठन हैं, जो आए दिन उत्पात मचाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी को इन तमाम चीजों पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

'इसलिए बढ़ रहीं दूरियां' 
शहाबुद्दीन रजवी ने आगे कहा कि मुसलमान और केंद्र सरकार के दरम्यान बातचीत का सिलसिला बंद है। इसी वजह से दूरियां बढ़ीं और आपसी सौहार्द में कड़वाहट आई।  इसको दुरुस्त करने के लिए प्रधानमंत्री को अपने बंद दरवाजे खोलने होंगे। मुसलमानों से बातचीत करना होगी। हिंदू मुस्लिम नफरत के माहौल को खत्म कराएं। 
विज्ञापन


मौलाना ने तमाम मुसलमानों से गुजारिश करते हुए कहा कि वो लोग भी दुश्मनी छोड़कर दोस्ती का हाथ बढ़ाएं। किसी व्यक्ति या सरकार से बहुत दिनों तक टकराव की पॉलिसी पर अमल करना तरक्की व कामयाबी में बाधा है। इसलिए अब दुश्मनी छोड़कर दोस्ती करें, ताकि देश में अल्पसंख्यकों के हितों के लिए कुछ बेहतर हो सकें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें