फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammed Shami News: मोहम्मद शमी पर क्यों भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, शरीयत की नजर में बताया मुजरिम

Thu, 06 Mar 2025 02:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

Maulana Shahabuddin Razvi News: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है। बरेलवी मौलाना ने कहा कि मोहम्मद शमी ने रोजा न रखकर गुनाह किया है। वह शरीयत की नजर में मुजरिम हैं। 
विज्ञापन
क्रिकेटर मोहम्मद शमी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी की अलोचना की है। मौलाना ने कहा कि इस्लाम में रोजा को फर्ज करार दिया है। अगर कोई जान-बूझकर रोजा नहीं रखता है तो वह गुनहगाह है। ऐसा ही क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने किया, उन्होंने रोजा नहीं रखा। रोजा न रखकर मोहम्मद शमी ने बहुत बड़ा गुनाह किया है। शरीयत की नजर में वह मुजरिम हैं। दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी के मैच के दौरान खेलते वक्त मोहम्मद शमी पानी पीते नजर आए थे। उनकी तस्वीर सामने आई तो वह मौलानाओं के निशाने पर आ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा, 'इस्लाम के अनिवार्य फर्जों में से एक है रोजा। अगर कोई स्वस्थ पुरुष या महिला रोजा नहीं रखता है, तो वह बड़ा अपराधी है। क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने मैच के दौरान पानी या कोई अन्य पेय पदार्थ पी लिया। लोग उन्हें देख रहे थे। अगर वह खेल रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वह स्वस्थ हैं। ऐसी हालत में उन्होंने रोजा नहीं रखा और पानी भी पी लिया। इससे लोगों में गलत संदेश जाता है। रोजा न रखकर शमी ने गुनाह किया है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। शरीयत की नजर में वह अपराधी हैं। उन्हें खुदा को जवाब देना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें