फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'अखिलेश यादव भरोसे लायक नहीं, राहुल गांधी सावधान रहें', सपा मुखिया पर मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान

Tue, 09 Jun 2026 03:29 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इंडिया गठबंधन पर मुस्लिम समुदाय की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में किसी मुस्लिम पार्टी को नहीं बुलाया गया। उन्होंने राहुल गांधी को सपा मुखिया अखिलेश यादव से सावधान रहने की सलाह दी। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इंडिया गठबंधन की बैठक पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के संविधान क्लब में हुई विपक्षी दलों की इस महत्वपूर्ण बैठक में मुसलमान गायब थे। किसी भी मुस्लिम पार्टी को इसमें नहीं बुलाया गया।

विज्ञापन




शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि जो लोग सांप्रदायिकता खत्म करने की बात करते हैं, उन्होंने अपने एजेंडा और बातचीत में 'सांप्रदायिक' जैसे शब्द का भी इस्तेमाल नहीं किया। आज के माहौल में भाईचारे और एकजुटता की बहुत जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व और विशेषकर राहुल गांधी को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से सावधान रहने की सलाह दी।
विज्ञापन


मुस्लिम समुदाय की अनदेखी का आरोप 
शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन में मुस्लिम समुदाय की अनदेखी की गई। बैठक में किसी भी प्रमुख मुस्लिम पार्टी को निमंत्रण नहीं दिया गया था। उन्होंने गठबंधन के नेताओं पर आरोप लगाया कि वे सांप्रदायिकता खत्म करने की बात तो करते हैं, लेकिन अपने संवाद में इस शब्द का प्रयोग भी नहीं करते। बरेलवी ने देश में भाईचारे और एकजुटता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

कांग्रेस को दी ये नसीहत 
मौलाना रजवी ने कहा कि अखिलेश यादव ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी खड़े किए थे। उनके इस कदम से कांग्रेस को नुकसान हुआ और इन तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व से इस पर विचार करने को कहा कि अखिलेश यादव ने उन चुनावों के दौरान गठबंधन का धर्म क्यों नहीं निभाया? 

बरेलवी मौलाना ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के संबंध में कहा कि अखिलेश यादव भरोसा करने लायक व्यक्ति नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि चुनाव के वक्त उम्मीदवारों के नामों के वितरण के समय अखिलेश यादव रंग बदलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें