मुसलमानों ने नकारा गजवा-ए-हिंद का नारा
मौलाना ने कहा कि रामभद्राचार्य कह रहे हैं कि भारत में जिस दिन 80 फीसद हिंदू आबादी हो जाएगी उस दिन भारत भगवा-ए-हिंद घोषित कर दिया जाएगा। उनको ये जानकारी नहीं है कि भारत सरकार के रिकॉर्ड के मुताबिक 19 फीसद मुस्लिम आबादी है और 81 फीसद गैर मुस्लिम आबादी है। उन्होंने भगवा-ए-हिंद का नारा गज़वा-ए-हिंद के मुकाबले में दिया है। वह भले ही भगवा-ए-हिंद का नारा लगा रहे हों मगर भारत के मुसलमानों ने गजवा-ए-हिंद के नारे को नकार दिया है।
यह भी पढ़ें- ताजिया रखने के दौरान तोड़फोड़: पाकिस्तान के समर्थन में लगाए नारे, महिला समेत तीन गिरफ्तार; पढ़ें पूरा घटनाक्रम
मौलाना बोले- भारत लोकतांत्रिक देश
शहाबुद्दीन रज़वी ने आगे कहा कि रामभद्राचार्य और धीरेंद्र शास्त्री ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे गजवा-ए-हिंद का नारा लगाने वाले कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोगों को बल मिल रहा है। इन दोनों के नारों में और कट्टरपंथियों के नारे में क्या फर्क रह जाएगा। इस तरह की बातों से देश की छवि धूमिल होती है। कट्टरपंथियों के हौसले बुलंद होते हैं। मौलाना ने कहा कि भारत कभी भी हिंदू राष्ट्र या इस्लामी राष्ट्र नहीं बन सकता है, ये लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र की जो खुबसूरती है वो किसी में भी नहीं हैं।