पाकिस्तान उलमा काउंसिल ने किया था ये एलान
यहां बता दें कि उलमा काउंसिल पाकिस्तान ने धमकीभरे अंदाज में कहा कि इस जुमे को पाकिस्तान की सभी मस्जिदों से एकजुटता का एलान किया जाएगा। कश्मीर को गाजा नहीं बनने दिया जाएगा। फलस्तीन पाकिस्तान से दूर है लेकिन कश्मीर हमारे पास है।
इस पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान उलमा काउंसिल को हम मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं। भारत के उलमा और मुसलमान देश के साथ मजबूती से खड़े हैं और भविष्य में भी खड़े रहेंगे। पाकिस्तानी संगठन के बहकावे और उकसाने वाली बातों में कोई आने वाला नहीं है। हम आतंकवाद जैसी बड़ी बीमारी के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं और जीत हमारी ही होगी।