'सभी धर्मों का किया जाए सम्मान'
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक है, ये किसी खास धर्म के मानने वालों का देश नहीं है। संविधान सभी धर्मों को सम्मान देने की बात करता है। अगर सिर्फ एक धर्म को बढ़ावा दिया जाएगा तो सभी लोगों के दिलों को आहत करने वाली बात होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का नारा देते हैं, उसको अमली जामा पहनाया जाना चाहिए।