फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का विवादित बयान, कहा- धीरेंद्र शास्त्री हजरत-ए-आदम की औलाद

Mon, 08 Sep 2025 04:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर विवादित बयान दिया है। मौलाना ने धीरेंद्र शास्त्री को हजरत-ए-आदम की संतान बता डाला। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने धीरेंद्र शास्त्री पर दिया विवादित बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का कहना है कि भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है, जबकि धीरेंद्र शास्त्री कुछ अलग ही लह में बह रहे हैं। मौलाना ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि भारत में नकली मुसलमान रहते हैं। विदेशों में असली मुसलमान हैं। नकली और असली की पहचान कैसे और किस तरह की, यह उन्हें बताना चाहिए। 

विज्ञापन


मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि हकीकत यह है कि दुनिया में सबसे पहले इंसान हजरत-ए-आदम आए थे। दुनिया में चाहे किसी भी मजहब के मानने वाले लोग हों, वह हजरत-ए-आदम की औलाद हैं। धीरेंद्र शास्त्री भी हजरत-ए-आदम की औलाद हैं। हजरत-ए-आदम मुसलमान थे। अब उनकी औलादों को क्या कहेंगे और धीरेंद्र शास्त्री को क्या कहा जाएगा? 

यह भी पढ़ेंUP: शाहजहांपुर में रील बनाते वक्त बाढ़ में डूबे दो दोस्त, 20 घंटे बाद मिले शव; मौत से पहले का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

जो नकली होता है, वही करता है फर्क- मौलाना 
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि यह फर्क करना है कि असली और नकली कौन है। जो नकली होता है, वही फर्क करता है। वह शोर मचाकर ढोल बजाकर फर्क करता है। असली लोग खामोश रहते हैं। धीरेंद्र शास्त्री कैसे तय करते हैं कि असली और नकली कौन है। भारत में जितने भी मुसलमान हैं, वह शरीयत और इस्लाम के वसूलों पर सख्ती से अमल करते हैं। विदेश के मुसलमान इतनी शरीयत की पाबंदी नहीं करते हैं। यह बात धीरेंद्र शात्री को चुभती है और उनके दिलो-दिमाग को खटकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें