मंत्री से माफी की मांग
मौलाना रजवी कहा कि इस तरह के बयान समाज में नफरत और वैमनस्य को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ यह नहीं है कि कोई भी व्यक्ति किसी समुदाय या शिक्षण संस्थान को अपमानित करने वाली भाषा का इस्तेमाल करे। शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने मंत्री रघुराज सिंह से अपने बयान पर पुनर्विचार करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि मंत्री ने केवल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि भारत की शानदार शैक्षणिक और सांप्रदायिक सौहार्द की छवि पर भी सवाल खड़े किए हैं।