फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा- एएमयू को आतंकियों का अड्डा बताना निंदनीय; मंत्री के बयान की निंदा

Thu, 12 Nov 2026 12:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मंत्री रघुराज सिंह के बयान को गैर-जिम्मेदाराना और निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि सांविधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मंत्री रघुराज सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को फांसी देने और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) को आतंकवादियों का अड्डा बताने संबंधी बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सांविधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसी गैरजिम्मेदाराना भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। किसी को सजा देना न्यायपालिका का अधिकार है। एएमयू देश का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है, जहां सभी धर्मों के विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करते हैं। यहां से पढ़े विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

मंत्री से माफी की मांग
मौलाना रजवी कहा कि इस तरह के बयान समाज में नफरत और वैमनस्य को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ यह नहीं है कि कोई भी व्यक्ति किसी समुदाय या शिक्षण संस्थान को अपमानित करने वाली भाषा का इस्तेमाल करे। शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने मंत्री रघुराज सिंह से अपने बयान पर पुनर्विचार करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि मंत्री ने केवल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि भारत की शानदार शैक्षणिक और सांप्रदायिक सौहार्द की छवि पर भी सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें