फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शब-ए-बारात पर हुड़दंग और स्टंटबाजी न करें नौजवान, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने की अपील

Wed, 12 Feb 2025 02:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि शब ए बारात पर नौजवान हुड़दंग और स्टंटबाजी नौजवान कतई न करें, ये नाजायज़ है और कानूनी तौर पर भी जुर्म है।
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि 13 फरवरी को शब-ए-बारात है। लोगों को चाहिए कि रात में खास तौर पर खुदा की इबादत करें। कुरान शरीफ पढ़ें। इस रात अपने सालभर के गुनाहों से छुटकारा हासिल करने के लिए खुदा की बारगाह में माफी मांगें और तौबा करें। इस रात को खुदा अपने तमाम बंदों के गुनाहों को माफ फरमाता है। साथ ही, अपने कारोबार और परिवार की तरक्की के साथ देश में खुशहाली और अमन व शांति के लिए भी दुआ करें। 

विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने अपने बयान में मुस्लिम नौजवानों को हिदायत देते हुए कहा कि इस रात को मुस्लिम नौजवान बाइकों के जुलूस के साथ हुड़दंग और स्टंटबाजी करते हैं। रातभर सड़कों पर धूमते हैं। होटलों पर गपशप मारते हैं, ये तमाम चीजें शरीयत की नजर में गुनाह हैं, इससे बचें। 

मौलाना ने आगे कहा कि शब ए बारात पर अक्सर यह देखा गया है कि एक बाइक पर चार-चार नौजवान लड़के सड़कों पर तेज रफ्तार के साथ रेस लगाते हैं, जिससे कई तरह के खतरों को मोल लेना है। इस तरह की हुड़दंग और स्टंटबाजी नौजवान कतई न करें, ये नाजायज़ है और कानूनी तौर पर भी जुर्म है। अपनी जान को भी जोखिम में डालना है। इसलिए इस तरह की तमाम गलत हरकतों से बचें 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें