फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की अपील- आई लव मोहम्मद के पोस्टर न लगाएं मुसलमान, यह तरीका गलत

Mon, 29 Sep 2025 02:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने मुसलमानों से अपील की है कि आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर और बैनर सड़कों न लगाएं। मोहब्बत के इजहार का यह तरीका गलत है। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बवाल के मामले पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा कि शहर में हालात शांतिपूर्ण है और कोई अशांति नहीं है। मौलाना ने सभी लोगों से कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही आई लव मोहम्मद लिखे बैनर-पोस्टर न लगाने की अपील भी की है। 

विज्ञापन


'आई लव मोहम्मद' विवाद पर मौलाना ने कहा कि पैगंबर के प्रति मोहब्बत का इजहार करने के लिए जो तरीका अपनाया जा रहा है, वो गैर मुनासिब है। पोस्टर लेकर लड़के निकलते हैं। शोर शराबा करते हैं। दीवारों पर पोस्टर लगाते हैं। इन पोस्टर्स पर मोहम्मद नाम लिखा है। फिर ये पोस्टर फटने और गिरने से सड़कों पर गिर रहे हैं, जिससे बेअदबी हो रही है। 

यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: चार पार्षद समेत 76 लोग पुलिस के रडार पर, भीड़ जुटाने का आरोप; शहर के इन मोहल्लों में कड़ी निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन न करने की अपील 
शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा कि आई लव मोहम्मद के पोस्टर-बैनर कहीं भी न लगाएं। ऐसा काम बिल्कुल न करें, जिससे नाम-ए-मोहम्मद की बेअदबी हो। उन्होंने कहा कि पैगंबर के लिए मोहब्बत दिलों में होना चाहिए, सड़कों पर नहीं। मौलाना ने आगे कहा कि दूसरे धर्मों के त्योहार चल रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शन, जुलूस या आंदोलन आयोजित न करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें