फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इस्राइल-फलस्तीन युद्ध को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने पीएम नरेंद्र मोदी से की ये अपील

Mon, 09 Oct 2023 05:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुजारिश करते हुए कहा कि वो इस्राइल और फलस्तीन के जिम्मेदारों से बातचीत करके दोनों तरफ से हो रही जंग को बंद कराएं।
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इस्राइल और फलस्तीन के बीच हो रहे युद्ध पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस वक्त इस्राइल और फलस्तीन में हालात बहुत खराब है। लड़ाई झगड़े से मसले का हल नहीं निकलता बल्कि मुश्किलें बढ़ती है, आपसी बातचीत से ही मसले का हल निकलता है। उन्होंने कहा कि मुसलमान किसी के समर्थन या विरोध में सड़क पर प्रदर्शन न करें। 

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुजारिश करता हूं कि वो इस्राइल और फलस्तीन के जिम्मेदारों से बातचीत करके दोनों तरफ से हो रही जंग को बंद कराएं। भारत और फलस्तीन के रिश्ते बहुत पुराने हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों की हमदर्दी भी फलस्तीन के साथ हैं।

ये भी पढ़ें- 'पति है नपुंसक': शादी के 2 साल बाद भी हूं कुंवारी, सुहागरात पर भी पास न आया वो; जेठ ने पार कीं बेशर्मी की हदें
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मुसलमान सड़कों पर आकर विरोध या समर्थन में कोई भी प्रदर्शन न करें, बल्कि फलस्तानियों की सुरक्षा और मस्जिद-ए-अक्सा के लिए अपने घरों, मस्जिद और मदरसों में दुआं करें। सड़कों पर आकर प्रदर्शन करने से बहुत सारी समस्याएं खड़ी हो जाती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें