फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना शहाबुद्दीन को मिली पुलिस सुरक्षा

सार

दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन आल इंडिया जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी को सुरक्षा मिल गई है।एसएसपी ने कोतवाली पुलिस से मौलाना की सुरक्षा के लिए एक सिपाही और होमगार्ड उपलब्ध कराने का आदेश दिया।इसके साथ कोतवाली में धमकी दिए जाने की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली। दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन आल इंडिया जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी को सुरक्षा मिल गई है। बकौल मौलाना, पीएफआई के खिलाफ बोलने पर उन्हें जबान काटने की धमकी दी गई थी। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

लखनऊ में अपनी मां का इलाज करा रहे मौलाना शहाबुद्दीन ने बृहस्पतिवार को अफसरों को व्हाट्सएप और ट्विटर पर धमकी मिलने की सूचना दी थी। शुक्रवार को लखनऊ से लौटे मौलाना शहाबुद्दीन ने अपने साथियों के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसएसपी को बताया कि कट्टरपंथी विचारधारा के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर बृहस्पतिवार दोपहर 3:42 बजे कथित रूप से शाहीन बाग निवासी अब्दुल समद ने उन्हें फोन कर जबान काटने और वजूद मिटा देने की धमकी दी है। उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड के खिलाफ फतवा देने पर भी उनके पास धमकी भरे फोन आए थे।
एसएसपी ने कोतवाली पुलिस से मौलाना की सुरक्षा के लिए एक सिपाही और होमगार्ड उपलब्ध कराने का आदेश दिया। इसके साथ कोतवाली में धमकी दिए जाने की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। एसएसपी ने सीओ और एलआईयू से भी रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में मौलाना को खतरा होने की पुष्टि पर पुलिस लाइन से सशस्त्र सुरक्षा मुहैया कराई जा सकती है।
विज्ञापन

मौलाना शहाबुद्दीन को सुरक्षा के लिए थाना स्तर से एक सिपाही और होमगार्ड दिए गए हैं। रिपोर्ट के बाद पुलिस लाइन से सिक्योरिटी मुहैया कराई जाएगी। इस मामले में धमकी देने वाले मुकदमा भी दर्ज किया गया है। - अखिलेश चौरसिया, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें