फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवा कपड़ों में भीख मांगते दूसरे समुदाय के तीन युवक पकड़े

सार

भगवा कपड़े पहनकर गांव मनकरी में भीख मांग रहे दूसरे समुदाय के तीन युवकों को बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों ने पकड़ लिया।शक होने पर ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ लिया।ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के शक में आसपास खेल रहे बच्चों से पूछताछ की तो बच्चों ने बताया कि उन्होंने उनमें से किसी से कोई बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहगंज पश्चिमी। भगवा कपड़े पहनकर गांव मनकरी में भीख मांग रहे दूसरे समुदाय के तीन युवकों को बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उनके आधार कार्ड चेक किए तो दूसरे समुदाय का होने की जानकारी हुई, इसके बाद ग्रामीणों ने यूपी-112 पुलिस को सूचना दी और तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी के गांव मनकरी में तीन लोग भगवा कपड़ों में घर-घर जाकर भीख मांग रहे थे। तीनों की भाषा भी अलग थी। शक होने पर ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ लिया। पहले तो तीनों हिंदू होने का दावा करते रहे। बाद में ग्रामीणों ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से मिले आधार कार्ड में उनके मुस्लिम नाम लिखे थे। ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के शक में आसपास खेल रहे बच्चों से पूछताछ की तो बच्चों ने बताया कि उन्होंने उनमें से किसी से कोई बात नहीं की। हावभाव संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें