फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में भी माहौल गरमाने की मौलाना गनी ने की थी कोशिश

विज्ञापन
Maulana Gani tried to warm the atmosphere in Bareilly too
विज्ञापन
बरेली। मुस्लिम युवकों को उकसाकर अहमदाबाद में एक युवक की हत्या कराने के मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया मौलाना कमर गनी कई साल पहले दरगाह आला हजरत के संगठन जमात रजा मुस्तफा में सक्रिय था। बरेली में उसने इस साल उर्स-ए-रजवी के दौरान माहौल गरमाने की कोशिश की थी। दिल्ली जाकर उसने तहरीक फरोग ए इस्लाम नाम का संगठन बना लिया जो बरेली में भी सक्रिय है।
विज्ञापन

छह जनवरी को अहमदाबाद (गुजरात) के किशन बोलिया ने फेसबुक एक वीडियो पोस्ट किया था। इस पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत की थी। 25 जनवरी को मोटरसाइकिल सवार युवकों ने किशन की गोली मारकर हत्या कर दी। मौलाना कमर गनी उस्मानी पर इन युवकों को किशन बोलिया की हत्या के लिए उकसाने और उन्हें पिस्टल मुहैया कराने का आरोप है। रविवार को गुजरात एटीएस ने दिल्ली से मौलाना कमर गनी को गिरफ्तार किया था।
बाराबंकी का रहने वाला मौलाना गनी कई साल पहले बरेली में रहकर दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन जमात रजा-ए-मुस्तफा में सक्रिय था। इसके बाद उसने दिल्ली में ठिकाना बना लिया और तहरीक फरोग ए इस्लाम के नाम से अपना संगठन बना लिया। तहरीक के अलावा वह दो और संगठन चला रहा है। इन संगठनों की उसने देश के कई प्रांतों में शाखाएं खोल रखी हैं। बरेली और आसपास के जिलों में भी उसके संगठन के लिए लोग काम करते हैं। मौलाना का अब भी अक्सर बरेली आना-जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें