फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना बरेलवी बोले: राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत है... उम्मीद है दोनों देश रक्षा क्षेत्र के लिए लेंगे अहम फैसले

Thu, 04 Dec 2025 05:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

मौलाना बरेलवी ने कहा कि भारत ने आर्थिक, कल्चरल और रक्षा के क्षेत्र में रूस से मुहायदे किए हैं। हम समझते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति अब रक्षा के क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए कुछ खास फैसले लेंगे।
विज्ञापन
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने भारत आ रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया है। मौलाना ने अपने बयान में कहा कि भारत और रूस के बहुत पुराने दोस्ताना ताल्लुकात रहे हैं। भारत और रूस की दो बड़ी शख्सियतें बैठेंगी और बहुत सारे मुद्दों पर समझौते होंगे, मैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दिल से स्वागत करता हूं। 

विज्ञापन


मौलाना बरेलवी ने कहा कि भारत ने आर्थिक, कल्चरल और रक्षा के क्षेत्र में रूस से मुहायदे किए हैं। हम समझते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति अब रक्षा के क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए कुछ खास फैसले लेंगे।मौलाना ने आगे कहा कि भारत के अमेरिका व कनाडा आदि देशों से भी अच्छे सम्बन्ध हैं, लेकिन इन देशों से रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहता है।

अभी गत दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरीफ पर विवाद खड़ा हो गया था, और भारत व अमेरिका के बीच तनाव पैदा हो गया था। मगर रूस एक ऐसा देश है, जिससे भारत की दोस्ती बराबर के साझेदार के तौर पर हमेशा रही है। भारत के लोगों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बड़ी उम्मीदें हैं कि वो देश को मजबूती प्रदान करने और एकता और अखंडता के लिए बेहतर कदम उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें