बरेली। प्रयागराज में 19 जनवरी को विश्व हिंदू परिषद बृज क्षेत्र की मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी का ‘शक्ति समागम’ होना है। इसमें शामिल होने के लिए बरेली से 70 बहनों ने प्रयागराज के लिए प्रस्थान किया। विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह सोम ने बताया कि शक्ति समागम में हिंदू समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चिंतन किया जाएगा। लव जिहाद, धर्मांतरण जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। शक्ति समागम में जाने वाली बहनों में सुनीता सिंह, तरुण कपूर, प्रीति आर्या, नीलम रस्तोगी, दिया, पूजा बास, पूजा सिंह, पूनम भल्ला आदि शामिल हैं। बहनों की रवानगी के दौरान आशु अग्रवाल, नीरू भरद्वाज, विकास सोमवंशी, राजेश पाठक, संजय शुक्ला, चित्रा गंगवार, नीरज चौरसिया, भरत कवलानी, अमन चौरसिया आदि कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। संवाद