फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गणित और सामान्य अध्ययन के सवालों ने उलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- पेपर में मी टू मूवमेंट, मानवाधिकार, विमुद्रीकरण, किताब व विशेष दिवस के सवाल आए
विज्ञापन

- केंद्रों से निकलने के बाद अभ्यर्थियों को पैदल तय करना पड़ा सेटेलाइट बस अड्डे तक का सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को गणित और सामान्य अध्ययन के सवालों ने उलझाया। केंद्र से बाहर निकलते ही उर्स के आयोजन के चलते उन्हें रेलवे स्टेशन और सैटेलाइट बस स्टैंड तक पैदल चलना पड़ा। ऐसे में गर्मी और जाम ने भी उनकी परीक्षा ली।
बरेली कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए थे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सुबह से ही केंद्र तक पहुंचने लगे। उर्स के चलते शहर में जगह-जगह जाम की समस्या बनी रही। केंद्रों के बाहर बैठे अभ्यर्थियों के परिजन भी उमस और जाम के चलते परेशान रहे। अभ्यर्थी विनय, अभिषेक, दीपक ने बताया कि वह काफी देर चौराहे पर खड़े होकर सवारी वाहन का इंतजार करते रहे, लेकिन वाहन नहीं मिला। इसलिए उन्हें पैदल जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें समय प्रबंधन नहीं होने से परेशानी हुई। इस बार पेपर पैटर्न बदला हुआ था। गणित और सामान्य ज्ञान के सवालों ने काफी उलझाया। निगेटिव मार्किंग के चलते ऐसे कई सवाल छोड़ने भी पड़े। पेपर में मी टू मूवमेंट, मानवाधिकार, विमुद्रीकरण, किताब-रचयिता व विशेष दिवस के सवाल भी आए। सामान्य ज्ञान में ऐसी घटनाएं भी शामिल थीं, जिन्हें उन्होंने पढ़ा ही नहीं था।

वर्जन...

पेपर अच्छा हुआ है। निगेटिव मार्किंग के चलते गणित के सवालों को हल करने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा। - आर्यन पांडे, राय बरेली

प्रश्नपत्र का पैटर्न बदला हुआ था। कई सवालों ने उलझाया। जिनका जवाब अच्छी तरह से आता था, उन्हें ही हल किया। - रोहित सिंह, बिजनौर

सामान्य अध्ययन के सवाल कठिन थे। गणित के अतिरिक्त सभी सेक्शन के सवालों को समय पर हल कर दिया। -अर्जुन सिंह, लखीमपुर खीरी

प्रश्नपत्र हल करने में समय प्रबंधन काफी अहम रहा। गणित के सभी सवालों का उत्तर देने का प्रयास किया। इसी में अधिक समय लगा। - अंकित यादव, राय बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें