फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफी: बरेली में मैच ड्रॉ, पहली पारी की बढ़त के आधार पर यूपी की टीम को मिले तीन अंक

Sat, 20 Dec 2025 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
कूच बिहार ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश बनाम पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया मुकाबला - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
बरेली के भोजीपुरा स्थित एसआरएमएस मैदान पर यूपी और पश्चिम बंगाल के बीच खेले जा रहे कूच बिहार ट्रॉफी मुकाबले के चौथे दिन शुक्रवार को कोहरे की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। पहली पारी में 45 रनों की बढ़त के आधार पर यूपी की टीम को तीन व पश्चिम बंगाल को एक अंक मिला। कुल 22 अंकों के साथ यूपी की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन


मैच के पहले ही दिन कोहरे की वजह से सिर्फ 17 ओवर का खेल हुआ था। इसमें पश्चिम बंगाल की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए थे। दूसरे दिन कोहरे की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। तीसरे दिन मौसम में कुछ सुधार हुआ। सुबह 10.20 बजे पश्चिम बंगाल की टीम ने 89 रन से आगे खेलते हुए 33.1 ओवर में 171 रन बनाए। 

जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम ने 71 ओवर में आठ विकेट पर 216 रन बनाकर पहली पारी में 45 रनों की बढ़त हासिल की। अंतिम दिन फिर कोहरे ने वापसी की। अंपायर पाराशर जोशी और आर राजेश कैनन की सलाह के बाद मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने मुकाबले को ड्रॉ घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के के युवराज ने बनाए 75 रन, पांच कैच भी लपके, चुने गए मैन ऑफ द मैच
मुकाबले में उत्तर प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज युवराज ने 107 गेंदों पर दो छक्कों और 11 चौकों की मदद से 75 रन बनाए और विकेटकीपिंग करते हुए पांच कैच लपके। उनके इस प्रदर्शन के लिए बरेली क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना। बीसीए के संरक्षक एवं एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति और बीसीए सेक्रेटरी सीताराम सक्सेना ने मैच रेफरी प्रकाश भट्ट, अंपायर आर राजेश कैनन और पाराशर जोशी, एंटी करप्शन ऑफिसर विजय शर्मा, रेफरी लाइजनिंग ऑफिसर देवेश सिंह, ऑनलाइन स्कोरर तपेश कौशिक, स्कोरर प्रशांत, बोर्ड स्कोरर प्रणब दास, वीडियो एनालिस्ट अभिषेक यादव और जयकीरत सिंह जस्सी, बीसीसीआई के क्यूरेटर रविंद्र चौहान, यूपीसीए के पिच क्यूरेटर शिव कुमार को सम्मानित किया। 

इस दौरान सुभाष मेहरा, बीसीए के सीनियर संयुक्त सचिव ओपी कोहली, ट्रेजरार शहजाद अली, उपाध्यक्ष राजेंद्र मनोहर शर्मा, संयुक्त सचिव राहुल कपूर, चंचल उपाध्याय, राकेश शर्मा, एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रभाकर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें