फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मास्टर अनिल ने ताइक्वांडो में जीता कांस्य पदक

Mon, 23 Feb 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बरेली। विश्व ताइक्वांडो, एशियाई ताइक्वांडो संघ व नेपाल ताइक्वांडो संघ की ओर से काठमांडू स्थित त्रिपुरेश्वर दशरथ रंगशाला इंडोर हॉल में 18 से 20 फरवरी तक चतुर्थ माउंट एवरेस्ट क्योरुगी व द्वितीय पूमसे अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें जिले के अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर अनिल कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक हासिल किए। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मास्टर अनिल कुमार ने सीनियर पूमसे व्यक्तिगत व टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। मास्टर अनिल कुमार बरेली ताइक्वांडो के 40 वर्ष के इतिहास में किसी भी विश्व ताइक्वांडो जी-1 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें