फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुबह-सुबह प्लाईवुड फैक्टरी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

Sat, 11 Nov 2023 09:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में अंधरपुरा गांव स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से लाखों रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गई। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
फैक्टरी परिसर में खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर अंधरपुरा गांव स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में शनिवार करीब सुबह सात बजे भीषण आग लग गई। फैक्टरी से धुआं निकलता देख लोगों को जानकारी हुई। आग लगने से इलाके में खलबली मच गई। फैक्टरी कर्मचारियों ने मालिक और पुलिस को घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ फरीदपुर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां बरेली से और दो गाड़ियां फरीदपुर से पहुंचीं। दो घंटे की मशक्कत के बाद नौ बजे करीब आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक आग से लाखों रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक बरेली शहर में राजेंद्र नगर के निवासी हैं, वह भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट दी जाएगी। फैक्टरी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें